Friday, September 24, 2021

आयरन बढाकर शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाने का प्राकृतिक तरीका !

 

Natural medicine to increase iron in the body

Iron Badhane wale Natural Tatva-

आज कल बहुत लोग एनीमिया रोग (खून की कमी) से परेशान पाए जाते है। जाँच के बाद पता चलता है की इसके पीछे का कारण है शरीर में आयरन की कमी। दरअसल, आयरन ही हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का कार्य करता है। यह लाल रक्त कण में प्रोटीन को पुरे शरीर में पहुँचाता है। शरीर में अपर्याप्त हीमोग्लोबिन की वजह से टिशू और मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे शरीर में खून की कमी या एनीमिया हो जाता है। शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया के अलावा अन्य भी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जैसे- बालों का झड़ना, थकान और कमजोर इम्युनिटी, महिलाओ के पीरियड्स में अनियमितता (देरी होना), चक्कर आना, सरदर्द, चिड़चडाहट, शारीरिक कमजोरी होना इत्यादि। इन सब समस्याओं के पीछे का कारण भी शरीर में आयरन की कमी माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार प्राकृतिक तत्वों का सेवन आयरन की कमी को दूर करने का सबसे आसान और सही तरीका होता है। आज के आर्टिकल में जानेंगे आयरन बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका उससे पहले जानिए की आयरन की कमी से शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखने लगते है।

शरीर में आयरन की कमी के लक्षण (Symptoms of iron deficiency in the body):-
आयरन की कमी के लक्षण इतने हल्के तथा सामान्य होते है की बिना जाँच के पता ही नहीं चल पाता की शरीर में आयरन की कमी हो गयी है। इसके अधिक मात्रा में कमी हो जाने की वजह से अत्यधिक थकान, शारीरिक दुर्बलता, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का तेज होना, सांस लेने में कठिनाई, सिर दर्द, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडा हो जाना, भूख का कम लगना जैसी समस्याओं के साथ एनिमिया की समस्या हो सकती है।

शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका (Ayurvedic way to increase iron in body):-
अधिकतम लोग आयरन की कमी होने पर इसे बढ़ाने के लिए रासायनिक सप्लीमेंट का सेवन करने लगते है। जबकि इसे आसानी से नेचुरल तत्वों का सेवन करके बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेचुरल तत्वों के बारे में बताएँगे जिसका सेवन सप्लीमेंट तथा केमिकल युक्त गोलियों से फायदेमंद होता है। क्योंकि ये नेचुरल तत्व आयरन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्व प्रदान करते है तथा शरीर को हेल्दी बनाने का कार्य करते है।
इसे भी जरूर पढ़ें:- यौन स्टैमिना बढ़ाना है तो नियमित करे इसका सेवन होंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ !

chukandar ke fayde for iron

चुकंदर और गाजर:- आपको बता दे कि ब्लड की कमी होने पर डॉक्टर्स चुकंदर का जूस और गाजर खाने का सुझाव देते है। क्योंकि ये दोनों आयरन बढ़ाने का सबसे बेहतरीन नेचुरल स्रोत माना जाता है। आयरन की कमी होने पर इनका जूस इस तरह से बनाये- एक ब्लेंडर में एक कप उबला हुआ चुकंदर और गाजर डालें अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इसके रस को छान लें इस रस में नींबू का रस मिलाएं और सुबह के समय नियमित रूप से सेवन करें। इसके सेवन से शरीर मे आयरन की मात्रा के साथ इम्युनिटी भी बढ़ेगी तथा शरीर मजबूत होगा।

Til ke fayde for iron

काला तिल:- आयरन की कमी को दूर करने के लिए काला तिल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। काले तिल में आयरन के साथ-साथ कॉपर, जिंक, सेलेनियम और विटामिन B6 के अलावा फोलेट और विटामिन ई से युक्त होता है। आयरन बढ़ाने के लिए इसके सेवन करने का तरीका – एक बड़ा चम्मच काला तिल सुखाकर उसे भून लें। इसे पीसकर एक चम्मच शहद और एक चम्मच घी मिलाकर लड्डू बना ले तथा नियमित रूप से इसका सेवन करें और आसानी से आयरन की कमी को दूर भगाएं।

Kishmish aur khajur ke fayde for iron

खजूर और किशमिश:- खजूर और किशमिश ऐसे ड्राईफ्रूट होते है जो आयरन बढ़ाने में मदद करते है। इनको एक साथ मिश्रण करके खाने से आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, तथा विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। इसके सेवन के लिए सुबह का टाइम बहुत सटीक माना जाता है। सुबह के नास्ते में दो से तीन खजूर तथा एक चम्मच किशमिश लेने से शरीर ऊर्जावान बनता है तथा आयरन का स्तर भी बना रहता है।
Read More

Best Ayurvedic Medicine For Long Lasting Sex in the Bed- in Hindi

  क्या शीघ्रपतन और कमजोर स्टैमिना ( ayurvedic medicine for stamina ) बन गया है आपके अधूरे रोमांस का कारण? दोस्तों, शीघ्रपतन के अलावा भी कई अ...