अकरकरा एक औषधीय पौधा है जो मानव जीवन में कई प्रकार की बिमारियों से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम एनासाईक्लस पाईरेथ्रम (Anacyclus Pyrethrum) है तथा अंग्रेजी में इसे पेलीटरी (Pellitory) के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में कड़वा होता है, तथा इसकी तासीर गर्म, वात नाशक, उत्तेजक, पाचक, पेट दर्द तथा ज्वरनाशक होती है। इसमें दिव्य औषधीय गुण होने की वजह से अनेको बिमारियों में इसका उपयोग किया जाता है। आमतौर पर यह पौधा अपने कामोत्तेजक प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसे समस्या के हिसाब से फूल, पत्ती, तथा सूखे पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है।
अकरकरा के फ़ायदे (Benefits Of Akarkara):-
अकरकरा कई प्रकार के रोगो को दूर करने वाला एक उपयोगी हर्ब है तो आईये जानते हैं किन-किन समस्याओं में इसका उपयोग लाभदायी है।
ह्रदय स्वास्थ्य के लिए (For Healthy Heart):-
ह्रदय मनुष्य के शरीर का सबसे कोमल और महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए ह्रदय संबंधित रोगो से मुक्त रहने के लिए ह्रदय का स्वस्थ्य होना आवश्यक है ऐसे में इसकी देखभाल सबसे जरुरी होता है। अर्जुन की छाल तथा अकरकरा की जड़ का चूंर्ण बनाकर दोनों टाइम आधा-आधा चम्मच सेवन करने से ह्रदय स्वस्थ्य रहता है तथा घबराहट, कम्पन्न जैसी समस्याएं दूर होती है।
पेट की समस्या में असरदार (Effective in Stomach Problems):-
अपच, गैस, बदहजमी, कब्ज़, जैसी पेट की समस्याओ से आये दिन लोग परेशान रहते है। अकरकरा उन लोगो के लिए बहुत ही लाभकारी औषधि है। अकरकरा के जड़, पिपली, और भूने हुए सौंफ को पीसकर चूर्ण बनाकर भोजन के उपरांत आधे चम्मच सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
मासिक धर्म विकार में लाभकारी (Beneficial In Period):-
वैसे तो यह क्रिया महिलाओं में प्राकृतिक है पर कुछ कमियों की वजह से मासिक धर्म चक्र में अनियमितता, पीरियड के दौरान असहनीय पीड़ा, अत्यधिक मात्रा में रक्तस्राव होंना, बदबू आना जैसी समस्याए होती है। ऐसे में अकरकरा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अकरकरा के जड़ का काढ़ा बनाकर उसमे चुटकी भर हींग मिलकर सेवन करने से इस समस्या से राहत मिलती है।
पुरुष रोग, यौन दुर्बलता में फायदेमंद (Beneficial In Sexual Weakness):-
जो पुरुष अपने कमजोर स्टैमिना, शीघ्रपतन, इरेक्टाइल डिस्फक्शन, जैसी अन्य यौन समस्याओं से परेशान अकरकरा उनके लिए बहुत फायदेमंद (Best ayurvedic medicine for ED and PE) औषधि मानी जाती है। जैसा की इसका तासीर गर्म और गुणधर्म उत्तेजक होता है, यह इच्छा को उत्तेजित करता है और जननांगों में खून के बहाव को संतुलित कर इरेक्टाइल डिस्फक्शन की समस्या को दूर करता है। अकरकरा में कामोत्तेजक, कामेच्छा उत्तेजक और स्पर्मेंटोजेनिक क्रियाएं होती है। यह टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की गुणवत्ता में सुधार लाता है, तथा प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। यह स्पर्म की संख्या में बृद्धि करता है और पुरुषों की कामशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के बताएं गए विधि और मात्रा में इसका सेवन कर पुरुष कमजोरी दूर करके मजबूत स्टैमिना (Ayurvedic Medicine for Stamina) पाया जा सकता है।
Disclaimer:- The result of this product may vary from person to person.
Content Source:- https://www.arayurveda.com/
Contect Us:- +91 9558128414
Click Here:- https://www.arayurveda.com/products/horse-fire-tablets/
Email Id:- info@arayurveda.com, care@arayurveda.com


No comments:
Post a Comment