Tuesday, May 4, 2021

गर्मी के मौसम में कैसे रखे खुद को स्वस्थ्य जान ले उपाय!

how to be healthy in summer

गर्मी के मौसम में शरीर का ध्यान न देने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस मौसम में तापमान बहुत बढ़ जाता है तथा गर्म हवाएं (लूँ) से बचना बहुत आवश्यक होता है। लू लगने से बहुत से लोग बीमार हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में बीमारियां बहुत अधिक होती हैं। मौसम में बदलाव होने पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमत ( Enhance Immunity System) भी बदलती है जिसकी वजह से एलर्जिक और वायरल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान हमें अपनी दिनचर्या में भी बदलाव कर लेना चाहिए ताकि सेहत दुरुस्त रहे। तापमान के अधिक होने से बैक्टीरिया, वायरस, फंगस हवा और पानी में तेजी से फैलते हैं तथा लोगों को भी बीमार बनाते हैं।

गर्मी से स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए क्या करे ?

इस मौसन में खासकर शरीर को शीतल रखने वाले पदार्थों का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। गर्मी में नींबू ,दही, पुदीना, छाछ, नारियल पानी, बेल का रस, गन्ने का जूस जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। शरीर में पानी की कमी नहीं होती और लू, हीट स्ट्रोक आदि से बचाव होता है।

गर्मी के मौसम में इन चीजों का नियमित सेवन करें-

नारियल पानी:-

coconut water benefits in summer

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में नारियल पानी खूब पीना चाहिए। इसमें विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंजाइम्स, अमीनो एसिड की मात्रा होती है जो कि शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। नारियल पानी में मिनरल भी पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाये रखती है।

पुदीना तथा कच्चे आम होते है फायदेमंद:-

पुदीने तथा कच्चे आम की चटनी भी शरीर को ठंडा रखता है। कच्चे आम को आग में पकाकर नमक से साथ खाने से गर्म हवाओं (लू) से बचा जा सकता है।

सलाद का सेवन करें:-

salad benefits in summer

गर्मी के मौसम में हमें सलाद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखता है तथा बाहर के तापमान से बचाता है। खीरा, ककड़ी, गाजर, मूली, प्याज, नींबू का सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक होता है।

पानी अधिक मात्रा में पियें:-

जैसा की कहा जाता है “जल ही जीवन है” वैसे तो हम 12 महीने पानी पीते है, पर मौसम के हिसाब से सेवन की मात्रा कम ज्यादे होती रहती है। पर गर्मी के मौसम में जितना ज्यादा हो सके पानी का सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर में हर घंटे पानी की कमी हो जाती है और पानी शरीर को हाइड्रेट करता है। पर बाहर से आकर तुरंत पानी न पिए इससे तबियत ख़राब हो सकती है।

हरी सब्जियों का सेवन करे:-

benefits of green vegetables

गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बहुत लाभकारी होता है इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसलिए इस मौसम में लौकी, तरोई, गाजर, पालक, टमाटर, जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

फलों के रस का सेवन करे:-

गर्मियों के मौसम में फलों के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। अनार संतरा, अंगूर, मुसम्मी, अनानास, तरबूज जैसे फलों में पोषक पदार्थ पाए जाते हैं। इसके अलावा गाजर, चुकंदर, लौकी और दूसरी सब्जियों का जूस पिया जा सकता है। इससे शरीर ठंडा रहता है तथा स्टैमिना भी बनी रहती है (natural stamina booster)।

तरबूज का सेवन करे:-

watarmelon benefits in summer

गर्मी के मौसम में मिलने वाला सबसे बेहतरीन खाद्य पदार्थ है तरबूज, इसे पानी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें लगभग 92% पानी की मात्रा पाई जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। तरबूज शरीर को गर्मी से बचाने के साथ-साथ यौन स्टैमिना भी बढ़ाता है (super food for sex stamina)।

इन चीजों से करे परहेज़:-

  • धूप से आकर तुरंत फ्रिज का पानी पीने से बचे
  • देर से कटे हुए फल और सब्जियों का सेवन ना करें
  • बासी खाना खाने से बचे
  • जंक- फूड का इस्तेमाल कम करें
  • अधिक मसालेदार और तीख़ा भोजन करने से बचे
  • नॉनवेज फ़ूड का सेवन कम करे

Disclaimer:- The result of this product may vary from person to person.

Content Source:- https://www.arayurveda.com/blogs/

For more info call us today: +919558128414

Visit My Websites:- https://www.arayurveda.com/

Email:- info@arayurveda.com, care@arayurveda.com

No comments:

Post a Comment

Best Ayurvedic Medicine For Long Lasting Sex in the Bed- in Hindi

  क्या शीघ्रपतन और कमजोर स्टैमिना ( ayurvedic medicine for stamina ) बन गया है आपके अधूरे रोमांस का कारण? दोस्तों, शीघ्रपतन के अलावा भी कई अ...