जानिए स्वस्थ्य जीवन के लिए कौच बीज के फायदे !
दोस्तों ,आज मैं आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि (Ayurvedic Medicine) के बारे में बताऊंगा जो मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तथा लाभकारी है। इसके उपाय से कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। दोस्तों, आपने कौचा के बारे में तो सुना ही होगा? जी हाँ कौचा एक ऐसी अद्भुत जड़ीबूटी है जिसका आयुर्वेद में एक विशिष्ट स्थान है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों ने इसके फायदो से हमे अवगत कराया है, की कैसे यह मनुष्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। अत्यधिक लोगो ने इसके बारे में सुना होगा जिनको नहीं पता उन्हें आज इस आर्टिकल के माध्यम से कौचा की विशेषतायें पता चल जाएँगी तो आइये कौचा क्या है तथा ये किन-किन बिमारियों में फायदेमंद है उस पर प्रकाश डालते है।
कौचा क्या है? (What Is Kaucha)
कौंच के बीज का वैज्ञानिक नाम मुकुना प्रुरियंस है यह एक ऐसा पौधा है जो अपनी लताओं की सहायता से अपने आस-पास के अन्य पेड़ पौधों पर फ़ैल जाती है। इसकी फलियों पर घने और भूरे रंग के बहुत अधिक रोएं होते हैं। अगर यह शरीर पर लग जाए तो बहुत तेज खुजली होने लगती है। अत्यधिक लोगो ने इसको अनेक स्थानों पर देखा होगा, लेकिन कौंच के फायदे से अनजान होने के कारण लाभ नहीं ले पाएं होंगे। यह एक बहुत ही उत्तम औषधि है, इसके प्रयोग से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है। कुष्ठ रोग, योनि और खून से संबंधित बीमारियों में कौचा बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इनके साथ यह अन्य भी कई प्रकार की समस्याओं में सहायक है,तो आइये जानते है इसके फायदे के बारे में।
कौचा के फायदे Benefits Of Kaucha
वैसे तो कौचा के मानव जीवन में अनेको फायदे है पर हम बात करेंगे कुछ विशेष समस्याओ के बारे में जिससे आजकल सबसे अधिक लोग प्रभावित है।
थकान एवं शारीरिक कमजोरी में लाभप्रद:- कौंच के बीज या पाउडर के नियमित सेवन से थकान एवं शारीरिक कमजोरी दूर होती है। जिन लोगो को आलस्य की समस्या होती है कौचा उनके लिए भी अत्यंत लाभप्रद होता है। ये हार्मोन्स के बैलेंस को संतुलित रखता है तथा इससे बॉडी ताकतवर तथा तंदुरुस्त बनती है।
सेक्स पॉवर बढ़ाता है:- यदि आप भी अपने सेक्सुअल परफॉर्मेंस से चिंतित है, सेक्स के समय जल्दी स्खलित हो जाते है, इरेक्शन तथा स्टैमिना की कमजोरी है तो कौचा आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। कौंच के बीज में प्रोलैक्टिन नामक एक हार्मोन की उपलब्धता होती है। ये प्रोलैक्टिन प्रजनन, चयापचय और इंम्यूरेग्यूलेटरी कार्यों के लिए फायदेमंद होता है। ये टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करता है, इससे पुरुषों की शारीरिक समस्या में लाभ मिलता है तथा साथ में इरेक्शन और सेक्सुअल स्टैमिना में बढ़ोत्तरी (Ayurvedic medicine for sex stamina ) होती है।
पुरुष बाँझपन में सहायक:- आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार कौचा में वाजीकरण का गुण पाया जाता है, जिससे ये पुरुष की अंदरुनी कमजोरी को दूर करने में मदद करता है तथा एक सफल बीज (वीर्य) का निर्माण करता है। इसलिए (Ayurvedic medicine for male infertility) पुरुष के बांझपन की समस्या में कौंचबीज का सेवन फायदेमंद होता है।
मांशपेशियों का निर्माण करता है:- अनुचित आहार की वजह से मांशपेशियों का निर्माण धीमा हो जाता है। जिसके कारण इंसान कमजोर तथा कुपोषण का शिकार बन जाता है। कौंच के बीज में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर तत्व पाए जाते हैं जो तेजी से (Ayurvedic Weight Gainer) मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
पार्किंसंस में फायदेमंद:- यह केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का एक रोग है जिसमें रोगी के शरीर के अंग कंपन करते रहते हैं। जब मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं डोपामाइन नामक ब्रेन केमिकल का पर्याप्त निर्माण नहीं कर पाती हैं तब इस बीमारी का जन्म होता है। यह बीमारी किसी किसी को अक्सर उम्र बढ़ने यानि बुजुर्गावस्था में हो सकता है लेकिन कभी कभी यह कम उम्र के इंसान को भी हो जाता है। ऐसे में कौचा एक अच्छा और आयुर्वेदिक इलाज है क्योंकि एक रिसर्च के अनुसार इसमें एल-डोपा नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है। ये एमिनो एसिड पार्किसंस के लिए काफी असरदार हो सकता है।
डिप्रेशन से बचाता है :- कहा जाता है की चिंता और चिता एक सामान होती है लोग अक्सर किसी न किसी समस्या को लेकर चिंतित रहते है, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में जाने लगते है और धीरे-धीरे इंसान का दिमाग डैमेज होने लगता है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार कौंच में एंटी-डिप्रेसेंट गुण उपलब्ध होते हैं इसलिए कौंच का सेवन डिप्रेशन से बचाव या उसे कम करने में मददगार हो सकता है।
Disclaimer:- The result of this product may vary from person to person.
Content Source:- https://www.arayurveda.com/blog
Contact Us:- +91 9558128414
Click Here:- https://www.arayurveda.com/
Email:- info@arayurveda.com, care@arayurveda.com



No comments:
Post a Comment